फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सलामी देती डीएम जसजीत कौर। स्रोत सूचना
विज्ञापन
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस पर इंदिरा बाल भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, डीएम जसजीत कौर नेे स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नारियों को सम्मानित किया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि वीर नारियों एवं उनके परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन


नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, कलक्ट्रेट परिसर में डीएम जसजीत कौर ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह, पूर्व सैनिकों आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक झा ने ध्वजारोहण करने के बाद सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एएसपी सिटी डाॅ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी गौतम राय, सीओ सिटी अभय पांडे मौजूद रहे। एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। होमगार्ड कार्यालय पर होमगार्ड कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना ने नशा छोड़ने का प्रण पूरा लेने वाले छह होमगार्ड को नशा मुक्ति मित्र सम्मान दिया गया। उधर, जिला कारागार में भी जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता ने बंदियों से अपराध से तौबा करने और नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई।
उधर, महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम हुए। डॉ. कृति गुप्ता ने देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्राचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की एनआरसी में भर्ती बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर डॉ. एनके पाठक, डॉ. सुनील मलिक, डॉ. विदित दीक्षित आदि मौजूद रहे।

बिजनौर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सलामी देती डीएम जसजीत कौर। स्रोत सूचना

बिजनौर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सलामी देती डीएम जसजीत कौर। स्रोत सूचना

बिजनौर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सलामी देती डीएम जसजीत कौर। स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें