फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम कर रहे चार बच्चों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बालश्रम कर रहे चार बच्चों को कराया मुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। बाल संरक्षण विभाग और पुलिस ने अफजलगढ़ और शेरकोट में बालश्रम में लगे चार बच्चों को रेस्क्यू किया। इस साल अब तक बालश्रम के करीब 50 मामले पकड़ में आ चुके हैं। बालश्रम के अस्सी प्रतिशत केस बाइक सर्विस की दुकानों और रेस्टोरेंट पर मिल रहे हैं। बालश्रम पर अंकुश लगाने के लिए अभी अभियान जारी रहेगा।
बाल संरक्षण इकाई, एएचटीयू और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने धामपुर समेत तीन जगहों पर छापा मारा। अफजलगढ़, शेरकोट और धामपुर में बालश्रम में लगे चार बच्चे पाए गए, जिन्हें रेस्क्यू किया गया है। वहीं दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस साल अब तक 50 बच्चों को रेस्क्यू किया जा चुका है। टीम लगातार दो दिनों से छापामारी कर रही है। उधर, कूड़ा बीन रहे बच्चों को भी रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में चलेगा अभियान : रूबी गुप्ता
बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता ने बताया कि लगातार बालश्रम के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक इस साल जो कार्रवाई हुई हैं, इनमें रेस्टोरेंट और बाइक सर्विस दुकान पर अधिकांश बालश्रम के मामले पकड़े गए हैं। बच्चों को उनके परिजनों के हवाले किया गया, साथ ही भविष्य में बालश्रम पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जिलेभर में बालश्रम रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें