फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जमीन खरीद में लाखों रुपये की धाेखाधड़ी, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। दो व्यक्तियों ने ग्राम शादीपुर के पास स्थित एक ही भूमि का एग्रीमेंट कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र हल्दौर के ग्राम गंगोडा जट निवासी किशन सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके पिता अध्यापक थे। ग्राम जलालाबाद थाना नजीबाबाद निवासी शेर सिंह ने 2022 में उनके पिता को कोतवाली देहात थाने के गांव शादीपुर बस स्टैंड के पास स्थित मंदिर के पास तौहीद नाम के व्यक्ति की 35 बीघा भूमि में रुपया लगाने की बात कही थी। इसके बाद शेर सिंह ने धनंजय सिंह निवासी किरतपुर से उन्हें मिलवाया था। भूमि के लिए 25 लाख रुपये लगाने को कहा था तथा यह भूमि 37 लाख रुपया प्रति बीघा के हिसाब से खरीदने की बात कही थी।
आरोप है कि उनके पिता को जाल में फंसाकर चार अप्रैल 2022 को 25 लाख रुपये भूमि का एग्रीमेंट करके ले लिए। बाद में पता चला कि तौहीद के नाम 35 बीघा भूमि दर्ज नहीं है। जब उनके पिता ने दिए गए रुपये वापस मांगे तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। 14 जुलाई 2022 को पिता की मृत्यु हो गई। आरोपी शेर सिंह, धनंजय और तौहीद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम हसन अलीपुर हीरा उर्फ हीरा खेमपुर निवासी सुधीर कुमार ने भी तहरीर में बताया कि वर्ष 2021 में उनकी जमीन नेशनल हाईवे में चली गई थी। इसके बाद गांव के ही फिरोज ने शादीपुर मंदिर के पास बिक रही भूमि के बारे में बताया था। इसके बाद मोहम्मद अनवर निवासी किरतपुर तथा उसके साथ एक व्यक्ति फुरकान वर्ष 2021 में उसके पास आए और भूमि दिलवाने की बात कही। फुरकान ने बताया कि शादीपुर मंदिर के पास बिक रही भूमि में पार्टनरशिप कर लो।
इसके बाद तौहीद के साथ सभी की मीटिंग हुई तथा 30 लाख रुपये बीघा के हिसाब से जमीन का सौदा तय हुआ। इसके बाद अनवर ने पांच लाख रुपये तौहीद को नगद दिए जिस पर उसे विश्वास हो गया कि ये लोग भूमि वास्तव में खरीद रहे हैं।
तौहीद ने जमीन का एग्रीमेंट कर दिया तथा सुधीर से 17 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फिरोज, मोहम्मद अनवर, फुरकान और तौहीद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें