महापंचायत में चार हजार भाकियू कार्यकर्ता पहुंचेंगे
धामपुर/स्योहारा। भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में क्षेत्र के चारों ब्लाकों से चार हजार से ज्यादा किसान कूच करेंगे। उनका काफिला रविवार को सवेरे सात कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ रवाना होगा।
तहसील अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से ज्यादा जा रहे है। फिर भी हर ब्लाक से 10-10 से ज्यादा बसें जाएगी। अफजलगढ़ और स्योहारा ब्लाक से अधिकांश किसान और कार्यकर्ता शनिवार को देर शाम अपने वाहनों से कूच कर गए है। धामपुर ब्लाक से भी 15 सौ से ज्यादा किसानों के पहुंचने की सूचना है। उधर स्योहारा में शनिवार को मुजफ्फरनगर महापंचायत में पांच सितंबर की तैयारी को पूरी करने को ग्राम मंडोरी, ग्राम ढोड़ी में बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों से कहा कि वे सवेरे 7 बजे बसों व निजी गाड़ियों से कूच करेंगे।
इस दौरान किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त कर ही दम लिया जाएगा। इस अवसर पर मारूफ, ओमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह कार वाले, आलोक कुमार, विनीत चौहान, भोले, सुशील चौहान रहे।