फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और कोरोना से चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार और कोरोना से चार लोगों की मौत
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र में बुखार के चलते चार लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग बुखार से ग्रसित हैं। बड़ी बात ये है कि चिकित्सकों के सुझाव के बाद भी मरीजों के परिजन और उनके संपर्क में आने वाले लोग सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर अपनी कोरोना जांच नहीं करा रहे हैं।
मंगलवार की शाम खारी कुआं निवासी अजय कुमार गुप्ता एडवोकेट की 62 वर्षीय पत्नी का बुखार के चलते निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। गांव मकरंदपुर कलाली निवासी थम्मन सिंह ने बताया कि उनकी 70 साल की मां की तबियत एक सप्ताह से खराब थी। सर्दी, बुखार और खांसी ज्यादा हो रही थी। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया गया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो पाया। इस कारण बुधवार को उनकी माता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी बाग कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय मालती चौहान का भी बुखार से ही निधन हो गया। परिजनों ने मालती चौहान का उपचार काशीपुर के निजी अस्पताल में कराया था। मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मृतका के 42 वर्षीय पुत्र अमित सिंह की कोरोना संक्रमित होने के कारण एक सप्ताह पूर्व मौत हो चुकी है। स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी नगर पालिका में कार्यरत अमरीश अग्रवाल के 70 साल के पिता की मौत हो गई। अमरीश ने बताया कि जब दोपहर में उनके पिता खाना खा रहे थे तो अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, तो चिकित्सकों को दिखाने का प्रयास किया गया। इसी बीच चिकित्सकों के पास पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें