फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नामाकंन पत्र बिके, नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं। आठ जुलाई को होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए ड्वाकरा हॉल के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
नजीबाबाद ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पद का नामांकन और मतदान ब्लॉक परिसर में स्थित ड्वाकरा हॉल में संपन्न होगा। एसडीएम परमानंद झा, पीडी एवं प्रभारी बीडीओ विजय प्रकाश श्रीवास्तव की देखरेख में ड्वाकरा हॉल में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था की गई है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए लोनिवि के एक्सईएन सनतगुप्त ऋषि को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। एआरओ ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर मतदान संबंधी प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। बुधवार को चार नामांकन पत्र खरीदे गए। भाजपा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार का स्टोन क्रशर स्वामी तपराज सिंह से सीधा मुकाबला होने की संभावना है। तपराज सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार की ओर से बुधवार को दो-दो नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। नामांकन पत्र आठ जुुलाई को आज प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक जमा किए जाएंगे। नौ जुलाई को नाम वापसी होगी। ब्लॉक के 176 बीडीसी सदस्य मतदान में भाग लेंगे। 10 जुलाई को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें