फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में बनेंगे चार नए बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में बनेंगे चार नए बिजलीघर
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम में 33/11 केवीए की क्षमता के चार नए बिजलीघर बनेंगे। जिनकी स्थापना के लिए निगम अधिकारियों द्वारा जमीन का प्रस्ताव ग्राम प्रबंधन समिति से पास करा लिया है।
धामपुर द्वितीय के उप खंड अधिकारी विश्राम सिंह यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बेहतर ढंग से सुचारु कराने के लिए धामपुर प्रथम में चार नए बिजलीघरों को बनाने की निगम ने कवायद शुरू कर दी है। यह बिजलीघर गांव अमखेड़ा, शुगरमिल धामपुर के पास कालोनी में, नारायणखेड़ी व गांव चौहड़वाला में स्थापित होंगे। इन सभी गांवों की ग्राम प्रबंधन समितियों से जमीन उपलब्ध कराने को प्रस्ताव पास लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर मिल धामपुर के पास बनने वाला बिजलीघर धामपुर एस डिवीजन में शामिल है। जबकि बाकी तीन बिजलीघर धामपुर द्वितीय उप खंड में हैं। इन बिजलीघरों के बनने के बाद धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम में नौ से बढ़ कर 13 बिजलीघर हो जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों में बिजलीघरों का निर्माण कराना खुशहाली का परिचायक है। क्षेत्रवासी कई दशकों से मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें