फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय संचालक से मांगी चार लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय संचालक से मांगी चार लाख की रंगदारी
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। एक विद्यालय संचालक, आरएसएस कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री के मोबाइल फोन पर अज्ञात बदमाशों ने धमकी देकर चार लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। रुपये नहीं देने पर संचालक के बेटे के अपहरण की धमकी दी गई है। धमकी से परिवार में दहशत एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं में रोष है। विद्यालय संचालक ने तहरीर देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गांव जमापुर निवासी गजेंद्र पाल सिंह प्रजापति का नवादा केशो में दक्ष इंटर कॉलेज के नाम से विद्यालय है। वह पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह के नगीना क्षेत्र प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। गजेंद्र प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीस जून को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर पुत्र के साथ मारपीट करने की धमकी दी थी। उस समय कॉल पर अधिक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन 17 जुलाई को एक बार फिर उनके मोबाइल फोन पर दूसरे नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने पुलिस को खबर करने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है। कॉल आने के बाद से गजेंद्र पाल सिंह प्रजापति का परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गजेंद्र प्रजापति भाजपा वरिष्ठ नेता हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्हें धमकी भरी कॉल आने से संघ कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
इस मामले में सीओ अजय अग्रवाल का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। इसकी जांच कराकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें