फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत

Sun, 20 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना/बढ़ापुर/शेरकोट। चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में रविवार को एक महिला समेत चार की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहल्ला काजी सराय द्वितीय तारो वाला बाग निवासी कसीम पुत्र मो. वसीम बाइक से दोस्त के साथ धामपुर में एल्यूमिनियम का काम सीखने जा रहा था। जब वह पुरैनी स्थित मोड़ पर पहुंचा तो धामपुर की ओर से आ रही तेज गति की कार की चपेट में आ गए।

बाइक चला रहे मो. शाहिद (20) को मामूली चोटें आईं, जबकि कसीम (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक कार लेकर भाग गया। सीएचसी से डॉक्टरों ने कसीम को बिजनौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर बिना पुलिस कार्रवाई कराए घर ले गए।
विज्ञापन


उधर, बढ़ापुर के माता के मंदिर पर घंटा और प्रसाद चढ़ा कर स्कूटी से लौट दो युवक दोपहर करीब 12:30 बजे नगीना बढ़ापुर रोड स्थित गांव मोहद्दीपुर में गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आ गए। स्कूटी चला रहे देहरादून के गढ़ी डाकरा निवासी मोहन (48) पुत्र रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि देहरादून की इंद्रा कालोनी निवासी संदीप (45) पुत्र जीवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर भेजा गया। घटना के संबंध में बढ़ापुर पुलिस को घायल के भतीजे धीरज ने तहरीर दी है।

चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक देहरादून के दून चिकित्सालय में सफाई कर्मचारी है और  साथी के साथ यहां आया था।

उधर, शेरकोट में सड़क हादसे में रविवार को एक बाइक सवार की मौत हो गई। जसवंत सिंह (32) निवासी जिला रामपुर के बिलासपुर थाने के गांव नवाबगंज का रहने वाला था। मृतक के भाई बलजीत सिंह ने बताया कि जसवंत सुबह बाइक से नजीबाबाद में बुआ की मृत्यु हो जाने पर उनके घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक शेरकोट चुंगी नंबर पांच के पास पहुंची, तो सामने आ रहे छोटे हाथी से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक छोटा हाथी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर दी गई है। वहीं, दो घटनाओं में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

टाटा मैजिक पलटी, महिला ने दम तोड़ा
हल्दौर। रविवार की शाम हल्दौर से खरीदारी करके ग्रामीण टाटा मैजिक से वापस लौट रहे थे। आटे वाले बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे़े में पलट गई।

हादसे में गांव पिलाना निवासी विजेंद्र, उनकी पत्नी राजवती, गांव पिलाना निवासी अमर सिंह की पत्नी पूनम, 12 साल का बेटा संजू, गांव ढ़कौली निवासी बाला देवी, सिसौना निवासी राजेश, बीना, गांगू नंगला निवासी मोहम्मद कैफ घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में राजवती की मौत हो गई। राजेश को मेरठ रेफर किया गया है। उधर, गांव मोहनपुर निवासी मिंटू अपने साथी सतीश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सतीश की आठ माह की बेटी भी साथ थी। सामने से जा रही ठेली से भिड़ंत होने पर मिंटू और सतीश घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें