बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में उद्यमिता गृह शिल्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में छात्राओं ने गृह सज्जा से संबंधित अनेक वस्तुओं का प्रदर्शन किया।
एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने मिट्टी से निर्मित फूलदान, शीशे की सज्जा, रंगोली आदि का प्रदर्शन किया। आधुनिक वस्त्रों, अनेक राज्यों की पारंपरिक कढ़ाई, रंगाई और छपाई से सजी चादर, दुपट्टे प्रदर्शित किए।
विधायक ओम कुमार और पत्नी शेेभा देवी ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। छात्राओं ने गुजराती, मराठी और दक्षिण भारत के लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए।
कठपुतलियों के माध्यम से नाटक प्रस्तुत कर बालकों के चरित्र निर्माण की महत्ता पर प्रकाश डाला। डाइट काउंसिलिंग केंद्र पर एनीमिया, मोटापा, डायबिटिज, हाइपरटेशन आदि रोगों से संबंधित डाइट के बारे में बताया गया।
कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध समिति सदस्य पवन कुमार, उप निदेशिका मंजुला कुमार, प्रशासनिक निदेशक जेपी अग्रवाल, साइंस कॉलेज प्राचार्या सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।