फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर तहसील क्षेत्र में बने चार कोरोना हॉटस्पाट,बार्डरों को सील कर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर तहसील क्षेत्र में बने चार कोरोना हॉटस्पाट
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। तहसीलदार रमेशचंद चौहान ने बताया कि तहसील क्षेत्र के स्योहारा, अफजलगढ़ और नहटौर ब्लाक क्षेत्र सहित कोरोना के छह केसों के पॉजिटिव पाने पर चार हॉटस्पाट बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर अधिकारियों की बतौर मजिस्ट्रेट तैैनाती की गई है। स्योहारा के मेवानवादा, सहसपुर देहात, अफजलगढ़ के गांव फजलाबाद परमानंदपुर उर्फ मानियावाला व नहटौर ब्लाक के गांव नरगदी गंधू को पूरी तरह से वार्डर सील कर दिए गए हैं। ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री मुहैया कराने को दुकानदारों को चिह्नित कर होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई है।
तहसीलदार रमेशचंद चौहान ने बताया कि गांव मेवानवादा में गांव मेवाजट भी शामिल है। यहां नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को बतौर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मानियावाला में स्वयं तहसीलदार रमेशचंद चौहान बतौर मजिस्ट्रेट रहेंगे। सहसपुर देहात में वाणिज्यकर खंड दो- के असिस्टेंट कमिश्नर प्रवीण कुमार व नहटौर में खंड विकास अधिकारी ब्रजभूषण लगाए गए हैं। बताया गया कि इन सभी हॉटस्पाटों में विभाग की ओर से वायरस खात्मे के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा चुका है।
विज्ञापन

पॉजिटिव केसों की स्थिति
धामपुर। तहसीलदार ने बताया कि मेवानवादा हॉटस्पाट से जुड़े गांवों में मकानों की संख्या 1649, आबादी करीब 10420 है। इस गांव में एक केस पॉजिटिव मिला है। 15 लोग संदिग्ध है। मानियावाला में मकानों की संख्या 1400, आबादी करीब 11000 व एक केस पॉजिटिव है। दो कोरोना संदिग्ध है। सहसपुर देहात में 405 मकान, आबादी करीब 2650 है। एक केस पॉजिटिव है। संदिग्धों की संख्या छह है। नहटौर नरगदी गंधू में तीन गांव नरगदी गंधू, महमूदपुर कामिल व खासपुरा शामिल है। यहां मकानों की संख्या 650, आबादी करीब पांच हजार है। तीन केस पॉजिटिव हैं। संदिग्धों की संख्या नौ है।
विज्ञापन

28 टीमें कर रही स्वास्थ्य परीक्षण
धामपुर। तहसीलदार ने बताया कि इन सभी हॉट स्पाट बने गांवों के निवासियों के डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण के प्रशासन की ओर से 28 टीमों का गठन किया गया है। गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव करा दिया गया है। अब तक तहसील की ओर से 600 मास्क, 50 सैनिटाइजर,1268 राशन किटों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें