संक्रमितों के करीब गए पुलिसकर्मियों की होगी जांच
बिजनौर, नहटौर। तीन संक्रमित लोगों के नजदीक आए एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों की भी कोरोना संक्रमण की जांच कराई जाएगी। गांव नरगदी नवादा के नौ लोग 13 अप्रैल को दिल्ली से लौटकर गांव आए थे। इनको पुलिस थाने ले आई थी। नौ लोगों में से चार के जांच के लिए सैंपल गए थे। इनमें से तीन की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन लोगों को थाने लाने वाले पुलिसकर्मियों में भी संशय बना हुआ है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों के नजदीक आए पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई जाएगी ।