फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के बजाए बांटा साढ़े चार किलो अनाज, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच के बजाए बांटा साढ़े चार किलो अनाज, वीडियो वायरल
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अंतर्गत शुक्रवार को उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन वितरण का काम शुरू किया गया। राशन वितरण में पहले ही दिन झालू के एक राशन डीलर का वीडियो सामने आया है। इसमें डीलर उपभोक्ता को प्रति यूनिट पांच के बजाए साढ़े चार किलोग्राम राशन दे रहा है।
कोरोना काल में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना की घोषणा की गई है। इसमें मई व जून में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। राशन कार्ड में दर्ज प्रति व्यक्ति के हिसाब से पांच पांच किलो अनाज दिया जाएगा। शुक्रवार से कार्ड धारकों को राशन देने की शुरूआत कर दी गई। पिछले साल इस योजना में कुछ राशन डीलरों ने काफी धांधली की थी। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस बार भी राशन बांटने के पहले ही दिन झालू के एक राशन डीलर का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में राशन डीलर जनता को राशन में प्रति यूनिट पांच के बजाए साढ़े चार किलोग्राम अनाज देने की बात कह रहा है। उससे जब कार्डधारक पांच किलो अनाज के बारे में पूछता है तो डीलर कहता है कि सरकार पांच किलो की घोषणा करती है, लेकिन बांटने के लिए चार किलो 520 ग्राम अनाज ही दिया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी उपभोक्ताओं को कम अनाज देगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें