फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर पुलिस ने पकड़ा राशन के चावलों से लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर पुलिस ने पकड़ा राशन के चावलों से लदा ट्रक
विज्ञापन

किरतपुर। पुलिस ने राशन के चावलों से लदा एक ट्रक पकड़ा। संतोषजनक उत्तर न देने पर पुलिस चालक को ट्रक सहित पकड़कर थाने ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि कट्टों में चावल भरे हैं। इसके संबंध में चावल मालिक से जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चावलों के कट्टों से लदा एक ट्रक मोहल्ला हसनपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ा था। इस ट्रक में कुछ लोग चावलों से भरे कट्टे लाद रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कट्टों में राशन के चावल भरे हैं। पुलिस ने ट्रक में लदे कट्टों को खोलकर देखा तो वास्तव में उसमें चावल भरे हुए मिले। इनके बारे में पता लगा कि यह चावल सरकारी सस्ते गल्ले में गरीबों को मिलने वाले राशन का है। इसी आधार पर पुलिस ट्रक को थाने ले आई। कई घंटे बीतने के बाद भी कोई मामला नहीं सुलझा। पुलिस ने चावल स्वामी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चावल स्वामी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा और भाग गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक पुलिस कस्टडी में थाने में खड़ा हुआ था। पूर्ति निरीक्षक या स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रक को खाली करके कट्टो को गिना नहीं गया। इस घटना से सरकारी सस्ते गल्ले का गरीबों को मिलने वाला चावल ब्लैक में बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें