फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता शेख खलीलुर्रहमान का निधन

विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान। (फाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान का निधन
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। नगीना की राजनीति में पिछले तीन दशकों से बड़ा नाम बन चुके नगर पालिका परिषद नगीना के पूर्व चेयरमैन, चेयरपर्सन के पति व बसपा नेता शेख खलीलुर्रहमान का मंगलवार की दोपहर दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह करीब 65 वर्ष के थे। खलीलुर्रहमान के निधन का समाचार मिलते ही नगीना ही नहीं बल्कि पूरे जनपद बिजनौर में उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
नगीना की राजनीति में पिछले तीन दशकों से अपराजित रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले खलीलुर्रहमान पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। 11 दिसंबर को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन पहले उन्हें नगीना के एक निजी चिकित्सक के यहां तथा बाद में इलाज के लिए दिल्ली अपोलो अस्पताल ले गए। 3 दिन तक लगातार चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। खलीलुर्रहमान के निधन का समाचार नगीना पहुंचते ही कई लोगों ने उनके मोहल्ला शाह जहीर स्थित निवास पर पहुंच गए तथा उनके बड़े पुत्र शेख शाहनवाज खलील से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना करने पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुफ्ती मोनिश हुसैन, काजी अरशद मसूद, इश्तियाक अहमद बाबू, अरशद प्रिंस, सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी, भाजपा नेता अमित गुप्ता, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सैयद आसिफ अली, दिलीप उर्फ पिंटू, विकास गुप्ता विक्की, मोहित गोयल, आलोक चौधरी आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन

शेख खलीलुर्रहमान के बड़े पुत्र शाहनवाज खलील ने बताया कि उनके पिता का शव मंगलवार देर रात तक नगीना पहुंचेगा तथा नमाजे ए जनाजा नगीना की जामा मस्जिद पर बुधवार की सुबह 10:30 बजे होगी।
विज्ञापन

1989 में पहली बार पालिका के सभासद बने
17 मार्च 1956 को नगीना के मोहल्ला शाह जहीर निवासी मुश्ताक अहमद व अमीना बेगम के घर पर जन्मे खलीलुर्रहमान दो बार लगातार खुद तथा दो बार अपनी पत्नी ताहिरा बेगम को नगीना नगरपालिका का चेयरमैन बनाने में कामयाब हुए। वर्तमान में उनकी पत्नी ताहिरा बेगम नगर पालिका परिषद नगीना की चेयरमैन हैं। पति-पत्नी मिलाकर चार बार नगर पालिका का अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने परिवार के नाम लिखवा लिया। इससे पहले 1989 में वह पहली बार पालिका के सभासद बने तथा 1995 में खलीलुर्रहमान नगर पालिका परिषद नगीना के वाइस चेयरमैन बनने में भी कामयाब हुए थे। खलीलुर्रहमान के

नगीना में शेख खलीलुर्रहमान के निधन की सूचना पर उनके आवास पर उमड़ी भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें