फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सम्मेलन में भाग लेने लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सम्मेलन में भाग लेने लखनऊ रवाना
विज्ञापन

नजीबाबाद। खंड विकास विभाग की ओर से लखनऊ में आयोजित ग्राम पंचायत सम्मेलन के लिए तीन बसों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रवाना हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिसंबर को उप्र ग्राम उत्कर्ष समारोह में प्रदेशभर से आए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। शासन की ओर से आयोजित ग्राम पंचायत सम्मेलन में डीपीआरओ सतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे जनपद से ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं ग्राम पंचायत सचिव सम्मेलन में भाग लेंगे। बीडीओ विजय कुमार यादव, एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने नजीबाबाद ब्लॉक से सम्मेलन के लिए एडीओ पंचायत राकेश कुमार के नेतृत्व में तीन बसों में सवार ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर से तीन बसों में ग्राम पंचायत एडीओ, सचिव, पंचायत सहायक व ग्राम प्रधान लखनऊ रवाना हुए। ब्लॉक प्रमुख चौधरी बिजेंद्र सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बीडीओ वीरेन्द्र सिंह यादव, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, सचिव हेमेन्द्र सिंह, विकास चौहान, मोहित चौहान, सोहित कुमार, मोहित कुमार, अंकुर सिंह, विशाखा पाल, सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान महेश कुमार, ब्रजवीर सिंह, रुपेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पंचायत सहायक योगेश कुमार, दीपक कुमार नवनीत कुमार, मयंक कुमार आदि रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेहड़ में ब्लॉक मुख्यालय कासमपुरगढ़ी से ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक आदि तीन बसों से लखनऊ रवाना हुए। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय कासमपुरगढ़ी के सामने से एडीओ ललित प्रताप सिंह, एडीओ सुरेंद्र कुमार सिंह, एडीओ सौरभ गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इरफान अली, विकास कुमार, शुभमराज चौहान, राजीव कुमार आदि ग्राम सचिव सहित सभी पंचायत सहायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें