फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए 38 टीमें गठित

विज्ञापन
नजीबाबाद से मुरादाबाद और सहारनपुर के लिए टीमों को रवाना करते एडीओ रूपचंद। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए 38 टीमें गठित
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयंसेवी महिलाएं मुरादाबाद और सहारनपुर जनपद में स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठन बनाएंगी। 38 टीमें समूह और ग्राम संगठन बनाने के लिए सहारनपुर और मुरादाबाद रवाना की गईं।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार के ज्ञानचंद एवं एडीओ आईएसबी रूपचंद के निर्देशन में चयनित 38 टीमें बुधवार को समूह गठन के लिए मुरादाबाद और सहारनपुर के लिए रवाना हुईं। 16 टीमें 45 दिन और 22 टीमें 30 दिन तक दोनों जनपदों में रहकर ग्राम संगठन और स्वयं सहायता समूह के लिए जागरूकता अभियान चलाकर समूह गठन करेंगी। 16 टीमें स्वयं सहायता समूह और 22 टीमें ग्राम संगठन का गठन करेंगी। एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक जमीर अहमद, पदम सिंह और अनित कुमार ने एडीओ आईएसबी रूपचंद के निर्देशन में टीमों को रवाना किया। सहारनपुर में 10 ग्राम संगठन और मुरादाबाद में 12 ग्राम संगठन गठित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें