बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में कोर जोन इलाके में लगी आग से वन संपदा जल रही है। हालांकि अधिकारियों ने आग पर काबू पाने का दावा किया है।
मौसम के गर्म होते ही वनों में आग लगने का सिलसिला चल रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के कोर जोन के पटेर पानी के जंगल में आग लग गई है। वन विभाग की टीम उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के निर्देशन में आग बुझाने में लगी है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि आग से लगभग एक एक हेक्टेअर वन को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
उधर,अफजलगढ़ में गांव आलमपुर गांबड़ी में गुलदार ने आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। गांव के रामरतन वाल्मीकि ने बताया कि वह घर में ही शूकर पालन करता है। मंगलवाररात को दो बजे कुत्तों के भोंकने पर देखा तो उसके आंगन में गुलदार खड़ा था।
उसने शोर मचाया तो परिजन व अन्य ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ दिया। इस दौरान गुलदार ने गांव से एक आवारा कुत्ते को उठाकर अपना निवाला बना लिया