फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तलाक

Wed, 17 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के  अफजलगढ़ में एक शौहर ने मुंहमांगा दहेज न मिलने पर बीवी को तलाक दे दिया। पत्नी को तलाक देने के लिए न तो कोई पंचायत बुलाई गई और ही किसी रिश्तेदार से सलाह ली गई।
विज्ञापन

 
शौहर ने अपने परिजनों के सामने ही घर में उसे तलाक दे दिया। इसके बाद महिला बच्चों को लेकर ससुुराल छोड़ मायके चली गई है। उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गांव भज्जावाला निवासी फरजाना पुत्री कमरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका निकाह चार वर्ष पहले गांव भगीजोत निवासी मुहम्म्द साजिद से हुआ था। सास-ससुर और दहेज लाने की मांग करते थे। महिला का कहना है कि ससुराल में कई बार उससे मारपीट की गई।
विज्ञापन


दो दिन पहले पूरे परिवार ने शौहर पर दबाव बनाकर उसे जबरन तलाक दिला दिया। उसने गांव में भी जिम्मेदार लोगों से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई, लेकिन वे भी कुछ नहीं बोल रहे। अब उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें