फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप से लदे दो वाहनों को वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप से लदे दो वाहनों को वन विभाग ने पकड़ा
विज्ञापन

रेहड़। आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से जलाने के लिए लाए गए स्क्रैप से लदे दो वाहनों को वन विभाग ने पकड़ लिया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। रेंजर ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि टाइगर रिजर्व में अलग अलग स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध सामान जलाये जाने जैसे निशान मिल रहे थे। शुक्रवार रात वन दरोगा जगत सिंह राणा, भोपाल सिंह तथा मजरुल हसन, सुरेश, कुलदीप आदि गश्त कर रहे थे। गुज्जर गेट के समीप मौजा जसपुर में एक स्थान पर आग की लपटें उठती दिखायी दीं। मौके पर पहुंचे गश्ती दल ने देखा कि कुछ लोग वहां प्लास्टिक स्क्रैप जला रहे हैं जबकि स्क्रैप से लदे दो पिकअप वाहन खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलिंग टीम को धोखा देकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। टीम ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध वन अधिनियम तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें