फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड टीम ने किरतपुर में की छापामार कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
विज्ञापन

किरतपुर/बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने किरतपुर के तीन प्रतिष्ठानों से छापे मारकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला को भेज दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम कस्बा किरतपुर में पहुंची और तीन प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के अनुसार किरतपुर के मोहल्ला कमकरान इस्तेखार पुत्र हबीब अहमद के यहां से चीनी से बना लाल और पीले रंग की खिलौना मिठाई, मोहल्ला बुद्धूपाड़ा निवासी एएसआर स्वीट्स कॉर्नर से खोआ, मोहल्ला बुद्धी स्थित सुपर फन मंच स्वीट सेंटर से मिल्क केक का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, रामवीर सिंह, तेजबहादुर सिंह, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें