Bijnor News : खाद्य विभाग की टीम ने मसालों की दुकानों पर छापा मारा। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि खाद्य विभाग को बार-बार शिकायत मिल रही थी।
बिजनौर जनपद के धामपुर में खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर की बड़ी मण्डी में मसालों की दुकानों पर छापामारी की। वहीं, छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बताया गया कि टीम ने मसाले पीसकर बेचने का कारोबार करने वालों की दुकानों पर छापेमारी की है। शिकायत मिल हो रही थी कि धामपुर में मिलावटी मिर्च और मसालों को बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलबाड़ किया जा रहा है। परीक्षण में मिलावट पाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई होगी।