फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नियमों का पालन करें: मुफ्ती मुजम्मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात के नियमों का पालन करें: मुफ्ती मुजम्मिल
विज्ञापन

नींदडू़। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले तकरीर करते हुए जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन ने लोगों से यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।
मुफ्ती ने सड़क हादसों में मौत और जख्मियों के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल युवा नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज गति से बाइक चला रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम की हदीस के हवाले से कहा कि इस्लाम में अपने घर के सामने की सड़क पर भी बेमतलब खड़ा होने और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनने से मना किया गया है। सड़क उससे गुजरने वालों के लिए है। रास्ते में अकारण बैठने, खड़ा होने या भीड़ करने की बजाय अपने घरों में रहना चाहिए। इस्लाम में रास्ते में चलते समय अपनी निगाहें नीची रखने, आती जाती महिलाओं को नहीं देखने और अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न करने आदि को मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा देश की अमानत हैं। उन्हें अपने जीवन की रक्षा के साथ सड़कों से गुजरने वाले अन्य वाहन सवारों के हितों का ध्यान और जाम की स्थिति पैदा करने की स्थिति से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों का आह्वान कर उनसे अपने बेटों को बाइक खरीदकर देने से पहले यातायात के नियमों का पालन करने की ताकीद करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें