फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकार ने कर्ज बदले ली बच्ची को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहूकार ने कर्ज बदले ली बच्ची को बेचा
विज्ञापन

बिजनौर। कर्ज में दबे एक पिता ने अपनी नवजात बच्ची साहूकार को दे दी। साहूकार ने बच्ची को दिल्ली के दंपती को बेच दिया। मातृ मंडल सेवा भारती को जब इसका पता चला तो वह बच्ची को वापस ले आए और उसकी मां को सौंप दिया। मातृ मंडल ने बच्ची की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली और उसका नामकरण संस्कार भी कराया।
नगर की बैराज मार्ग स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक महिला के वसंत पंचमी के दिन पुत्री को जन्म दिया। महिला का परिवार पर बेहद गरीब है। उसके पति पर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला का कर्जा है। साहूकार महिला पिछले काफी दिनों से रुपये वापस करने का दबाव बना रही थी। कर्ज के बदले साहूकार ने परिवार से बच्ची को मांग लिया और उसे दिल्ली के दंपती को बेच दिया। मामले का पता मातृ मंडल सेवा भारती की जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा को चला तो यह बात पुलिस अधिकारी को बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह संगठन से जुड़ी महिलाओं को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। महिला साहूकार से बात करके उसके खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा तो उसने दिल्ली से बच्ची मंगाकर उसकी मां को सौंप दी। कांशीराम कॉलोनी के पार्क में नामकरण संस्कार में बच्ची का नाम कल्याणी रखा गया। इस दौरान हवन भी हुआ। बच्ची की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी मातृ मंडल सेवा भारती ने ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें