फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के तीसरे चरण को लोगों ने बताया जरूरी

विज्ञापन
राजीव गुप्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
घर पर रहकर करें सुरक्षा नियमों का पालन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने की मुहिम में लॉकडाउन के तीसरे चरण को नागरिकों ने महामारी के बढ़ते प्रकोप की दृष्टि से जरूरी बताया। जनपद बिजनौर तथा अन्य जनपदों के रेड जोन में आने के लिए लोगों ने लॉकडाउन के पालन में जनता की चूक बताते हुए रेड जोन से उभरने के लिए घर पर रहने और सुरक्षा उपायों के प्रति गंभीर रहने की जरूरत बताई।
समाजसेवी एवं कारोबारी राजीव गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन का तीसरा चरण कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए सरकार का मजबूरी में लिया गया फैसला है। उन्होंने जनपद के नागरिकों से लॉक डाउन का पालन कर जिले को रेड जोन से बाहर निकालने में सहभागी बनने की सलाह दी।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा और सेवा भारती समाजसेवी संगठनों से जुड़ीं मंजू सिंघल कहना है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के लिए समाज जिम्मेदार है। जबतक सरकारी प्रयासों के साथ लॉकडाउन का हृदय से पालन नहीं होता तब तक कोरोना की जंग जीतना मुश्किल है।
कारोबारी नील कमल राजन कहते हैं कि लॉकडाउन के प्रति जनता की लापरवाही ने बिजनौर सहित देश 139 जिलों को रेड जोन पहुंचा दिया। वक्त है कि हर इंसान घर पर रहकर ही कोरोना को हारने की मुहिम में समर्पित सिपाही का रोल अदा करे।
विज्ञापन

किसान नेता बाबूराम तोमर कहते हैं कि देश के विकास को पटरी पर लाने और कोरोना महामारी की जंग जीतने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण ब्रह्मास्त्र तभी साबित हो पाएगा जब हर व्यक्ति बीते दो लॉकडाउन के दौरान हुईं भूलों को स्वीकार कर लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करेगा।

मंजू सिंघल।- फोटो : NAZIBABAD

नीलकमल।- फोटो : NAZIBABAD

बाबूराम तोमर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें