चांदपुर सीएचसी स्याऊ में क्वारंटीन मोहल्ला चाहसंग निवासी के पॉजिटिव आने पर एम्बुलेंस से इलाज क?
- फोटो : BIJNOR
कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा
चांदपुर। चांदपुर में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव को स्वास्थ्य विभाग ने इलाज के लिए मुरादाबाद भेज दिया है।
शनिवार को जनपद बिजनौर की 112 कोराना वायरस जांच की आई रिपोर्ट में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसमें एक सीएचसी स्याऊ में क्वांरटीन मोहल्ला चाहसंग निवासी व सीएचसी नूरपुर में चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी कोरोना पॉजिटिव निजी चिकित्सक के पुत्र की है। सीएचसी स्याऊ के प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए मोहल्ला चाहसंग निवासी व मोहल्ला कायस्थान निवासी को इलाज के लिए मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल में भेज दिया गया है। चांदपुर में पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव चिकित्सक व उनकी पत्नी मेरठ अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव दो केस की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।