फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन उपलब्ध होने पर भी छिड़काव नहीं करा रहे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉगिंग मशीनें प्रधानों के घर की बढ़ा रहीं शोभा
विज्ञापन

मंडावर। डेंगू, मलेरिया तथा वायरल से जनपद के लोग बेहाल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों से निपटने के लिए ग्राम पंचायतों को फॉगिंग मशीन और कीटनाशक उपलब्ध कराया गया है, लेकिन फॉगिंग मशीनें ग्राम प्रधानों के घर की शोभा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांव डेंगू, मलेरिया तथा वायरल बुखार की चपेट में है। अब तक कई लोगों की बुखार के चलते मौत हो चुकी है। बड़ी तादाद में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कदम भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन आम लोगों तक कोई राहत नहीं पहुंच पा रही है। प्रशासन मच्छरों से निपटने के लिए समय-समय पर फॉगिंग मशीन से कीटनाशक का छिड़काव कराता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को फॉगिंग मशीन तथा कीटनाशक मुहैया कराया गया है, लेकिन ग्राम प्रधान कीटनाशक का छिड़काव कराना तक गवारा नहीं समझ रहे हैं। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पदमपुर के गांव बसी रुहासी के गेंदपाल तथा तीतरवाला निवासी विजय ने बताया कि वह कई दिन से बुखार से पीड़ित है। गंदगी के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप है। ग्राम प्रधान या प्रशासन की ओर से एक बार भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया गया है। सफाईकर्मी सफाई के नाम पर खाना पूर्ति करके चला जाता है। ग्राम पदमपुर, कमालपुर, गंजालपुर आदि के ग्रामीणों ने भी कीटनाशक के छिड़काव से इंकार किया है। पंचायत सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को महीने भर पहले ही फॉगिंग मशीन और कीटनाशक उपलब्ध करा दिया गया है। तीतरवाला के ग्राम प्रधान चक्रवेदी का कहना है कि उन्हें मशीन और कीटनाशक तो दिया गया है लेकिन मशीन चलाने के लिए डीजल नहीं उपलब्ध कराया गया है। जबकि पदमपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार ने कीटनाशक मिलने की बात से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें