फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में ठंड और कोहरे में जाती युवती और छात्रा।
विज्ञापन
-दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड, ठिठुर रहा जनमानस
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार की सुबह भी कोहरे की चादर ओढ़ के आई। सुबह सवेरे आसमान में घना कोहरा छाया रहने से थोड़ी दूर का दिखाई दे रहा था। मार्गों पर वाहन लाइनों के सहारे धीमी गति से चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

कोहरा व शीतलहर का असर होने से मौसम में ठिठुरन ज्यादा दिखाई दी। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। धूप में लोगों के हाथ-पैर ठंड से सुन्न हो रहे हैं। सुबह के समय लोगों की ठंड से कंपकंपी छूट रही है। दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से निजात मिली। शाम को फिर ठंड ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया था। जिले का अधिकतम तापमान में 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें