फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में जल्द शुरू होगी एफएनएसी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला संयुक्त अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। अब मेडिकल अस्पताल में एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।

अगर किसी व्यक्ति के शरीर के किसी अंग में गांठ हो जाती है। गांठ की प्रवृत्ति जानने के लिए एफएनएसी जांच होती है। इस जांच की सुविधा अभी तक मेडिकल अस्पताल में नहीं थी। मरीजों को निजी लैब पर जांच कराते थे। मगर अब जल्द ही एफएनएसी जांच शुरू होने वाली है। इस जांच में चिकित्सक बारीक सुई से शरीर के किसी अंग या गांठ से कोशिकाओं का नमूना लेते हैं। इसके बाद प्रयोगशाला में माइक्रोस्कोप के जरिये नमूने की जांच की जाएगी। जांच में पता चलेगा कि गांठ ट्यूमर या कैंसर की है या नहीं। प्रयोगशाला में ही चिकित्सक के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। जिसके बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन

- निजी लैब में हजारों रुपये में होती है एफएनएसी जांच
मिली जानकारी के अनुसार निजी लैब में एफएनएसी जांच करीब एक हजार रुपये में होती है। हर लैब पर जांच की कीमत अलग-अलग है। मेडिकल अस्पताल में यह जांच शुरू होने से मरीजों को फायदा मिलेगा। पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन

- वर्जन :
मेडिकल अस्पताल में धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं। जल्द ही एफएनएसी जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए संबंधित चिकित्सक को निर्देश दे दिए गए हैं। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें