फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 12 Jan 2025 05:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव खलीलपुर में शव के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
बिजनाैर, नजीबाबाद। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक नवीन कुमार की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव खलीलपुर निवासी नवीन (24) बाइक से अपनी मां ममता देवी को लेकर जा रहा था। गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई। नवीन की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि उसकी मां ममता देवी को गंभीर चोटें आईं। घायल ममता को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को तत्काल पकड़ने और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर सीओ देश दीपक सिंह ,तहसीलदार अमित कुमार ,थाना प्रभारी जय भगवान सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर शव को घटनास्थल से नहीं उठने दे रहे थे। उधर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक घटना के बाद किसान सरकारी चीनी मिल पहुंच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें