बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने नजीबाबाद थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और अभिलेख रखरखाव के संबंध में निर्देश दिए। एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने मार्च निकाला।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ नजीबाबाद थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, हवालात समेत थाना परिसर और अभिलेखों का निरीक्षण किया।
इसके रखरखाव और सफाई व्यवस्था के संबंध में एसपी ने निर्देश दिए। थाना प्रभारी दिनेश गौड़, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी की उपस्थिति में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
वहीं एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में नगर में मार्च निकाला गया। एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।