-बढ़ापुर मार्ग का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, लोगों ने मांग की उठाई मांग
विज्ञापन
नगीना। एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगीना-बढ़ापुर मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक युवक बाइक के पीछे लटका हुआ दिखाई दे रहा है।
युवकों की यह लापरवाही सड़क हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर की जा रही इस तरह की हरकत से न केवल युवकों की जान खतरे में पड़ रही है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।