फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय का शिकार के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय का शिकार के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

स्योहारा। नगर से सटे गांव मलकपुर बुडरेन के जंगलों में नीलगाय (माहे) का शिकार करके ले जा रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने नीलगाय (माहे) का शिकार किये जाने की सूचना पर मलकपुर बुडरेन के जंगलों में चेकिंग की। जहां छह से अधिक लोग वन्य पशु नीलगाय की हत्या कर कटान करते मिले। पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ कर मोईनुद्दीन व शाहिद निवासी मंसूरी सराय, नूर आलम निवासी गोयली थाना चांदपुर, अलाउद्दीन निवासी महमूदपुर व वकील निवासी बुडरेन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का वन्य पशु क्रूरता, पशु हत्या की धाराओं में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपियों से दो बंदूक, एक तमंचा और पशु काटने के हथियार बरामद हुए हैं। टीम में एसआई ओमकार सिंह, एसआई हरीश कुमार, नितिन कुमार, दीपक पुंडीर, शाहनवाज खां शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें