फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में पांच और कोविड हॉस्पिटल बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पांच और कोविड हॉस्पिटल बनाए
विज्ञापन

बिजनौर। जिला प्रशासन ने हल्दौर एवं नजीबाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड एल-02 फैसिलिटीयुक्त 30-30 बैड का कोविड अस्पताल बनाया है। इसके अलावा निजी स्तर के पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल और पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल को भी इसी श्रेणी में रखते हुए 25-25 बेड आरक्षित किये गए हैं। इन अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत में हल्दौर एवं नजीबाबाद के समीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-01 फैसिलिटी वाले कोविड अस्पताल बनाये गए थे। वर्तमान में एल-01 फैसिलिटी होम आइसोलेशन में चल रही है। जिले में अब कोविड एल-02 हॉस्पिटल की संख्या पांच हो गई है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब कोविड हॉस्पिटलों की संख्या पांच कर दी गई है। पिछले साल जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बने कोविड एल-2 विंग की क्षमता 100 बैड आईसीयू सहित, नजीबाबाद और हल्दौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 30-30 बैड और जिला मुख्यालय के ही पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल और पंडित चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल की क्षमता 25-25 बैड की है। इन सभी में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें