फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों सहित पांच और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगे भाइयों सहित पांच और संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में दो सगे भाइयों सहित पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नहटौर के दो और किरतपुर के तीन मरीज शामिल हैं। किरतपुर के मरीजों में एक वृद्धा भी शामिल है। सभी नए मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेज दिया गया है। अब तक जिले में कुल 230 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 193 लोग ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 32 रह गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 80 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 73 नेगेटिव और दो रिपीट सैंपल शामिल थे। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में से पांच पॉजिटिव निकले हैं। इनमें नहटौर के मोहल्ला अफगानान निवासी दो सगे भाई भी शामिल हैं। इससे पूर्व इनके माता-पिता भी पॉजिटिव आ चुके हैं। इसलिए नहटौर का यह मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट होने के कारण वर्तमान में सील है। इसके अलावा किरतपुर तीन मरीज भी पॉजिटिव आए हैं। इनमें मोहल्ला शीशग्रान निवासी लगभग 74 साल की वृद्धा भी पॉजिटिव निकली, जबकि किरतपुर के मोहल्ला मुबारकपुर का करीब 34 साल का युवक और मोहल्ला मिर्दगान का युवक भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें