नगीना में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में एक दूसरे को पटखनी देते पहलवान। संवाद
नगीना। राष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन अलग-अलग शहरों के पहलवानों के बीच पांच रोमांचकारी मुकाबले हुए। पांच मुकाबलों में से दो मुकाबले बराबरी पर रहे।
नगीना- रायपुर मार्ग पर चल रहे राष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को पहला मुकाबला पंजाब के मौसम व रोहतक के सोनू पहलवान के बीच हुआ, जिसमें मौसम पहलवान ने जीत दर्ज की। मुजफ्फरनगर के टाइगर व गजरौला के जावेद तथा नजीबाबाद के जावेद व हापुड़ के तालिब के बीच हुए दो अलग-अलग मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। बुलंदशहर के बिलाल ने पंजाब के रवि पहलवान को पराजित किया। पांचवां मुकाबला मेरठ के साकिब व रुड़की के इब्राहिम के बीच हुआ। जिसमें साकिब को जीत मिली। तीसरे दिन हुए पांच अलग-अलग मुकाबले में दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया। कमेंट्री बाबर पहलवान ने की। इस मौके पर आयोजक शहजाद पहलवान, मतलूब अहमद, शाहवेज अहमद, शेख सद्दन ठेकेदार, अंजार सैफी, जुबेर अहमद, शेख जमशेद आदि मौजूद रहे। संवाद