फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कूड़ी के ढेर पर मिला था शव, परिजनों ने अब जताई हत्या की आशंका

Sun, 24 Aug 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। करीब सात दिन पूर्व गांव शाहपुर भसौड़ी में कूड़ी के ढेर पर मिले शव के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर भसौड़ी निवासी चंद्रपाल सिंह का पुत्र सुनील कुमार 17 अगस्त को घर से गांव में ही एक बच्चे के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। रात को वह घर वापिस नहीं आया। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर उसका शव सुबह गांव में ही एक कूड़ी के ढेर पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस के मुताबिक शव के हाथ व गले पर घाव थे। सुनील की मौत करंट लगने से बताया जा रहा था।
शनिवार को मृतक सुनील के परिजन, ससुराल वाले, गांववासी व किसान नेता थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। मृतक के पिता चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुत्र की हत्या होने की आशंका जताई है। इस दौरान चंद्रप्रकाश, हुकुम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, संदीप कुमार, नरेश कुमार, दयाराम सिंह, नन्हे सिंह, चंद्रपाल सिंह, किसान नेता कैलाश चंद्र त्यागी, चौधरी शब्बन सिंह, कौशिक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें