फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा पांच लाख बच्चे पिएंगे दवा

Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग ने दो अप्रैल को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य जिले के करीब सवा पांच लाख बच्चों को दवा पिलाने का है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने जिले में 2233 बूथ बनाए है। बूथों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए है।
विभाग की ओर से बनाए गए बूथ ईंट भट्टे, रोडवेज स्टैंड, पीएचसी, सीएचसी, एपीएचसी, रेलवे स्टेशन व आंगनबाड़ी केंद्रों में हैं। विभाग ने अभियान के लिए 2660 आशा व 2235 आंगनबाडिय़ों को लगाया है। विभाग ने घर-घर जाकर दवाई पिलाने के लिए 1238 टीमें भी बनाई हैं। आवश्यकता पडने पर 408 ट्रांजिट बूथ का इंतजाम है। सभी बूथों की निगरानी के लिए विभाग ने करीब पांच सौ पर्यवेक्षक बनाए हैं। सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अपने पांच साल तक के बच्चों को दो अप्रैल को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।


वहीं  नजीबाबाद में मदरसा अनवारुल उलूम कुरैशियान, मदरसा पठानपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद और सिकंदरपुर बसी में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने बच्चों का दो बूंद जिंदगी की पिलाकर जीवन सुरक्षित रखने की सलाह दी। मदरसा अनवारुल उलूम कुरैशियान, मदरसा पठानपुरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रैली को डॉ. सुशील कुमार ने मौलाना असलम कासमी, मौलाना तसलीम की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई। रैली का नेतृत्व बीएमसी तिलकराज चांदना, राजीव कुमार, शहाना परवीन, मो. शालिम, बीसीपीएम नृपेंद्र कुमार, बीपीएम नीरज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें