कोतवाली देहात में बिजनौर मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।
कोतवाली देहात के मौहल्ला मोबिन नगर निवासी फरमान (17) पुत्र रहमान, तालिब (19) पुत्र फुरकान बाइक से बिजनौर जा रहे थे। कोतवाली शहर के गांव तिमरपुर टीका निवासी नसीम (36), उनकी पत्नी वरीसा (33) व पुत्र सलमान (14) बाइक से अपनी रिश्तेदारी में नगीना जा रहे थे। कोतवाली देहात में मंडी समिति के पास दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। सभी घायल हो गए। घायलों को पीएचसी भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में नसीम, वरीसा व सलमान को जिला अस्पताल भेज दिया।
सड़क हादसे में पांच लोग चोटिल
रेहड़ में गांव रायपुरी बॉर्डर के पास तीन बाइक के आपस में टकराने से पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। चौहड़वाला निवासी दिलशाद , दानिश और कासमपुरगढ़ी निवासी गंभीर सिंह, निर्मला देवी जसपुर जा रहे थे। इस दौरान गांव नारायणवाला निवासी सोनू, दीपक भी बाइक से जसपुर जा रहे थे जिसमें सोनू और गंभीर की बाइक में आमने- सामने की टक्क र हो गई। गंभीर की बाइक अनियंत्रित होकर दिलशाद की बाइक से भी टकरा गई। जिसमें तीनों बाइकों पर सवार युवक हाईवे पर गिर कर घायल हो गए। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।