फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड समेत पांच को अवैध शराब के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड समेत पांच को अवैध शराब के साथ दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने होली पर तस्करी के लिए आ रही 34 पेटी व 29 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक होमगार्ड समेत पांच तस्करों को दबोचा है। तस्कर गैर राज्यों से होली के लिए चोरी छिपे शराब ला रहे थे। इसके अलावा दो युवकों को 300 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को 29 शराब के क्वार्टर के साथ दबोचा है। ये सभी क्वार्टरों पर हरियाणा मार्का अंकित है। पकड़े गए युवकों में शहर कोतवाली के गांव तीबड़ी निवासी बिजेंद्र, साजन सिनेमा के पास रहने वाले चंद्रपाल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर चालान कर दिया है। शहर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि सालमाबाद भरैरा निवासी होमगार्ड मुनेंद्र अपने हरियाणा के कुछ साथियों के साथ छोटे वाहन में हरियाणा मार्का शराब लेकर आ रहा है। होली पर यह शराब बेची जानी है। पुलिस ने बैराज रोड पर चेकिंग के दौरान कार को रोक कर चेकिंग की। शहर कोतवाली के मोहल्ला बुखारा निवासी कोमल वहां से निकलकर भाग गया। होमगार्ड मुनेंद्र हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर निवासी संजय व पंछी जाटान निवासी अजय को पुलिस ने दबोच लिया। गाड़ी से 34 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई हुई। रिपोर्ट दर्ज कराकर चालान कर दिया गया है। कोतवाली शहर पुलिस ने एक सूचना पर गांव इस्लामपुर निवासी फरमान व गांव मोहम्मदपुर मंडावली निवासी सलीम को 300 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। इनका भी चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें