फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हत्या की साजिश रचते मंगलामुखी सहित पांच गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में हत्या की योजना बनाते पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
नजीबाबाद। पुलिस ने मौअज्जमपुर तुलसी गढ़ी क्षेत्र में संदिग्ध बदमाशों के होने की सूचना पर दबिश दी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने क्षेत्र के एक मंगलामुखी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एक मंगलामुखी की हत्या की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को तड़के करीब पांच बजे मौअज्जमपुर तुलसी गढ़ी क्षेत्र के बाग में बदमाश होने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही बदमाशों को ललकारा तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाशों में मोहल्ला राम्पुरा निवासी मंगलामुखी नैना, नियामतपुर निवासी प्रिंस तोमर व नितिन, कनकपुर निवासी शाहनवाज, सबलगढ़ निवासी मेहरुद्दीन शामिल हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, एक देसी बंदूक, चाकू और एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए मंगलामुखी नैना ने पुलिस को पठानपुरा निवासी मंगलामुखी हिना उर्फ भूरे गुरु शारदा से विवाद होने की जानकारी दी। नैना ने हिना की हत्या के इरादे से बाग में एकत्र होने का पुलिस को खुलासा किया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने मामला में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें