फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन जनवरी को गन्ना लदे वाहन बिलाई मिल पर लाने का आह्वान

Mon, 01 Jan 2024 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर, हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर तीन गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने आदि को लेकर धरना जारी रहा। संयुक्त किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन जनवरी को जिला मुख्यालय पर गन्ने से लदे वाहनों को लेकर किसान संगठनों से कार्यकर्ताओं को लेकर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर विभिन्न संगठनों के द्वारा की गई गठित संयुक्त किसान मजदूर संगठन का कड़ापुर, वाजिदपुर व बाटपुरा के तीन गांवों का गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने को लेकर सोमवार को धरना जारी रहा।
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पवार, प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने धरने में समर्थन देते हुए कहा रालोद किसान हितैषी है और उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा। संयुक्त किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने तीन जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन हेतु अपने वाहनों में गन्ना लादकर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, परमेंद्र सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष, सतवीर सिंह सोनू, हल्दौर ब्लॉक युवा अध्यक्ष अरुण कुमार व्यक्त किए। धरने की अध्यक्षता चौ. कुलदीप सिंह व संचालन चौ. जितेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें