फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहले होगी वायरिंग की जांच, फिर चलेगी रोडवेज बस

Fri, 31 May 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में परिवहन निगम सतर्कता बरत रहा है। गर्मी बढ़ने पर रोडवेज बसों में वायरिंग की चेकिंग की जा रही है। बिना चेकिंग के बसों को निर्धारित रूट पर संचालित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 122 बसों का संचालन किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही परिवहन निगम के अधिकारी बिना जांच के बसों को संचालित नहीं कर रहे हैं। संचालन से पहले बसों की बैटरी, अल्टरनेटर, तारों की वायरिंग को देखा जा रहा है। तार खुले हुए तो नहीं है। क्योंकि खुले तारों में चिंगारी उठने का खतरा अधिक रहता है। जिससे बस में आग लगने की आशंका रहती है।
स्टेशन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बसों में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था भी देखी जा रही है। बिना अग्निशमन यंत्र किसी भी बस को संचालित नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा चालक, परिचालकों को बस में पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि गर्मी अधिक होने की वजह से पानी की अधिक आवश्यकता पड़ रही है।
विज्ञापन

- वर्जन : मुख्यालय से आए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी बसों को रोजाना चेकिंग के बाद ही मार्ग पर संचालित कर रहे हैं। जिससे गर्मी में बस में आग लगने की घटना से बचा जा सके। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें