चित्रकला में खुशी रही प्रथम
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय में चित्रकला प्रवक्ता डॉ. मृदुला त्यागी के निर्देशन में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने हमारे देश की गौरवमयी महान नारियां विषय पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने प्रतिभाग कर चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पेस्टल कलर, पैंसिल कलर आदि रंगों के माध्यम से देश की महान नारियों रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू, कल्पना चावला, किरन बेदी, सानिया मिर्जा आदि के चित्र बनाए। प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, जोया ने द्वितीय, अनु ने तृतीय और सलोनी, इरम, महरूनिसां ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्रबंधक धर्मेश पारिख, प्रबंध निदेशक डॉ. केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सविता वर्मा, भावना अरोड़ा, सविता सक्सेना आदि मौजूद रहे।