फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दुकान के उद्घाटन में भिड़े दो गुट, चली गोली, पैर में लगी गोली से युवक घायल

Tue, 28 Apr 2026 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के मंडावली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुटों में फायरिंग हो गई। इस दौरान अदनान नामक युवक के पैर में गोली लग गई, जिसे सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के मंडावली क्षेत्र में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga E-way Launch: 594 KM एक्सप्रेसवे का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज का सफर होगा सुपरफास्ट 

दुकान उद्घाटन कार्यक्रम में हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार श्यामीवाला निवासी साजिद का 22 वर्षीय पुत्र अदनान गांव में एक दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान वहां कुछ अन्य युवक भी पहुंच गए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

फायरिंग में युवक घायल
विवाद के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। इसी बीच चली गोली अदनान के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें