फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: राजस्व विभाग के प्रधान लिपिक ने खुद को मारी गोली, सिर को चीरते हुए छत से टकराई, पत्नी से अनबन बनी वजह

Tue, 28 Apr 2026 12:05 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

प्रधान लिपिक संजीव कुमार चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे थे। सोमवार शाम उन्होंने बिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी स्थित घर में खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
प्रधान लिपिक संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे राजस्व विभाग के प्रधान लिपिक संजीव कुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। कनपटी से सटाकर मारी गई गोली सिर में पार निकल गई। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर मिले सुसाइड नोट में पत्नी से अनबन की बात लिखी है।

विज्ञापन


बिजनौर कलक्ट्रेट के प्रधान लिपिक संजीव कुमार (51) चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे थे। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे संजीव कुमार ने बिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी में स्थित घर में खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। बताया गया कि कनपटी से सटाकर गोली मारी है। गोली उनके सिर के पार निकलकर छत में जा टकराई। छत में गोली के निशान बने हुए हैं। 

गोली चलने की आवाज सुनकर उनका बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो संजीव कुमार को लहूलुहान पाया। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मानसिक तनाव और पत्नी से अनबन की बात सामने आ रही है। आत्मघाती कदम उठाने के सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। 
विज्ञापन


उधर यह भी सामने आया कि संजीव कुमार को नशे की लत थी। संजीव कुमार ने 2013 में भी अपने पैर में गोली मार ली थी। चांदपुर तहसील में संबद्ध चल रहे संजीव कुमार पूर्व में डीएम के पेशकार भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें