बिजलीघर में आग लगने से जले उपकरणों को देखते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विदुरकुटी रोड पर स्थित बिजलीघर की धमाके के साथ ओसीबी बृहस्पतिवार की शाम फुंकने से गर्म तेल की चपेट में आकर एक एसएसओ झुलस गया। बिजलीघर में भी आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। बिजलीघर से शहर के 70 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जाती है। पूरी रात क्षेत्र की आपूर्ति बंद रहेगी।
बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे बिजली घर से टाउन वन को ओसीबी से ट्राई दी जा रही थी। बिजली रिलीज होते ही ओसीबी धमाके के साथ फट गई। वहां मौजूद एसएसओ देवेश कुमार गर्म तेल ऊपर गिरने के कारण झुलस गया। बिजलीघर पर तैनात स्टाफ ने उसे बाहर निकालने लगा। इस बीच उच्च क्षमता का करंट बिजलीघर के उपकरणों में आ गई और पहले ही क्षतिग्रस्त हुई ओसीबी में आग लग गई।
ओसीबी व अन्य सामान में आग लगने से हड़कंप मच गया और फायर ब्रिगेड और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग बुझाई। बिजलीघर से मोहल्ला बुखारा, नई बस्ती, खत्रियान, महादेवपुरम, कांशीराम कॉलोनी, सिविल लाइंस, किरतपुर रोड व नगीना रोड पर स्थित सभी कॉलोनी को इसी बिजलीघर से बिजली आपूर्ति की जाती है। करीब 70 शहर में इसी बिजलीघर से बिजली दी जाती है। ओसीबी फुंकने से रात में अंधेरा पसरा रहेगा। बिजलीघर की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। शुक्रवार आपूर्ति होने का अनुमान लगाया।