फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दो दिन अतीउल्ला के पास रहा मुनीर!

Fri, 17 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
मुनीर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड का हत्यारोपी दो लाख का इनामी मुनीर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नाकेबंदी को तोड़कर नेपाल भाग गया था। दो दिन तक नेपाल में वह अपने साथी अतीउल्ला के पास रहा। ये बातें अतीउल्ला ने पूछताछ के दौरान एसटीएफ की टीम को बताई है। मुनीर अभी भी नेपाल में छिपा हो सकता है।
विज्ञापन


एनआईए अफसर तंजील अहमद की दो अप्रैल को कार से स्योहारा से सहसपुर लौटते वक्त देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कार में तंजील की पत्नी फरजाना को भी कई गोलियां लगने से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान दिल्ली में एम्स में फरजाना की मौत हो गई थी। इस मामले में मुनीर का नाम सामने आया। एसटीएफ के हाथों चढ़े दो लाख के इनामी मुनीर का शूटर अतीउल्ला ने एसटीएफ टीम को कई अहम जानकारियां दी है।

अतीउल्ला ने एसटीएफ को बताया कि वह 20 अक्तूबर 2014 को अलीगढ़ में कारोबारी फहद का मर्डर करने के बाद बिहार चला गया था। पुलिस का जब ज्यादा दबाव पड़ा तो वह जुलाई 2015 में नेपाल भाग गया और वहां छिपा रहा। नेपाल में उसके छिपने के बारे में मुनीर को पता था। मुनीर उससे मिलने दो-तीन बार नेपाल भी गया था।
विज्ञापन


अतीउल्ला ने बताया कि मुनीर ने एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने के बाद उसके संपर्क में था। दो दिन तक नेपाल में मुनीर मेरे पास रहा। इसके बाद वहां से चला गया। उसका साथी सऊद  मुनीर के साथ नहीं था। अतीउल्ला की बातों पर यदि यकीन किया जाए, तो मुनीर व उसका साथी सऊद साथ नहीं हैं।

दोनों अलग-अलग छिपे हैं। सुरक्षा एजेंसियों समेत पुलिस की तमाम टीम मुनीर व सऊद के एक साथ छिपे होने आशंका जाहिर कर रही थी। अब मुनीर के नेपाल से कहीं अन्य देश में भागने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुनीर वेश बदलकर छिपा है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक  पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसी नेपाल  में मुनीर को  खंगालने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें