आग लगने से कई बीघा गन्ना जला
बिजनौर, शेरकोट। नया गांव में गन्ने के खतों में आग लग गई। सैकड़ों बीघा गन्ना जल गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया। गांव वालों का कहना है कि कोई आदमी बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद गन्ने के खेत में डाल गया। जिसके कारण आग लगने से उनका नुकसान हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों से जले गन्ने की आपूर्ति कराने के लिए गन्ना पर्चियां जारी करने की मांग की है।
किसान बृजपाल सिंह, विजय पाल सिंह, बाबू सिंह, चंद्रपाल सिंह, किशन सिंह, मुन्नी देवी, हरि सिंह, हरदेव सिंह, दिनेश, हर स्वरूप सिंह प्रेमा, फत्तू, माया देवी का कहना है कि उनके खेतों में कई बीघा गन्ना था। पता नहीं उनके खेत में कैसे आग लग गई। पता लगने के बाद लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे और वहां पर आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान दमकल कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम में ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद जलती माचिस की तिल्ली को गन्ने के खेत में फेंका है। जिससे आग लगी है। एसओ संजय कुमार पांचाल का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने थाने के फोर्स को भी आग बुझाने को भेजा। पुलिस ने भी आग बुझाने का काम किया।
-
बगैर संसाधनों के आग को काबू करने को पहुंची पुलिस
लोगों का कहना है कि पुलिस आग पर काबू पाने को तो मौके पर पहुंची, पर आग पर काबू पाने को उनके पास कोई साधन नहीं था। कई पुलिस कर्मचारी गन्ने को तोड़ कर आग बुझाने का काम कर रहे थे। दमकल की गाड़ी भी खेतों में सुगमता के साथ नहीं पहुंच सकी।