फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिपं सदस्य के पति और संविदाकर्मियों समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। घर पर आकर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में युवा रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के पति इमरान कुरैशी, विद्युत संविदाकर्मी राहुल कुमार, अलीम अहमद, मोंटी और लाखन कुमार के अलावा पत्रकार रईस मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

करौंदा पचदू निवासी यूसुफ कुरैशी ने एसपी से की शिकायत में आरोप लगाया कि आठ जुलाई को इमरान कुरैशी के साथ विद्युत उपकेंद्र कोतवाली देहात में तैनात संविदाकर्मी राहुल कुमार, अलीम अहमद समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। रुपये देने से इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
यह भी आरोप लगाया कि अलीम अहमद ने 17 मार्च 2026 को 10 हजार रुपये और 23 दिसंबर 2023 को चार हजार रुपये ऑनलाइन लिए थे। विवेचक सुनील सहरावत ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ को थाने बुलाए गए इमरान की तबीयत बिगड़ी : बुधवार सुबह पुलिस ने इमरान कुरैशी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इमरान ने बताया कि थाने में उनके साथ अभद्रता की गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा। इसके बाद उन्हें बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इमरान कुरैशी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी बुआ हनीफा पत्नी इकबाल का यूसुफ कुरैशी से विवाद चल रहा है। यूसुफ थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें